Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : आठ महीने से वेतन काट रहा नगर निगम, कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: नगर निगम रुडकी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निगम के कर्मचारी का पिछले कई महीनों से वेतन काटा जा रहा था, जिससे परेशान होकर आज उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने उसे देख लिया और सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार उसका वेतन आठ महीने से लगातार काटा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम के मोहित नाम के सफाई कर्मचारी का वेतन पिछले सात-आठ महीनों काटा जा रहा है। उसने वेतन काटे जाने की शिकायत भी अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। तंग आकर उसने आज फांस का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीतम रही कि लोगों ने उसे बचा लिया।

लोगों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत की। पीड़ित मोहित का आरोप है की 2018 में सफाई का कार्य करने के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जो बाद में कैंसर बन गई। लेकिन, नगर निगम की और से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। पिछले साथ-आठ महीने से उनकी सैलरी काटी जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें