Kedarnath dham yatra में मौसम की मार, सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन

Kedarnath dham yatra में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, 19 मई की रात हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया।
Kedarnath dham yatra में मौसम की मार, सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन
घटना बीती रात की है। जब सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस और अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।
30 मिनट में खोला पैदल मार्ग
डीएम विशाल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया।

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए। जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को पुनः खोल दिया गया है।