Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

नगर निगम कार्यालय पहुंचे CM पुष्कर धामी, लोगों से पूछा-कोई परेशानी तो नहीं है, अधिकारियों को निर्देश

devbhoomi news

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि सीएम ने इससे पहले एमडीडीए दफ्तर में छापेमारी की थी और काम के प्रति लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों को फटाकर लगाते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए थे।

वहीं आज सीएम नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। सीएम ने कहा कि सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी चस्पा की जाय ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही सीएम ने आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने अपने कार्यों के लिए नगर निगम में आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली और पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://youtu.be/TLWXX1q06e4

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें