
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। जिसके कारण लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Hike) में बीते हफ्ते ही दो बार इजाफा कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत के बीच भारत सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने और पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार अब E22 से लेकर E30 तक के नए फ्यूल ब्लेंड की तैयारी कर रही है। यानी कि अब पेट्रोल में 30% Ethanol होगा। आपको बता दें कि पहले से ही देश में E20 फ्यूल लागू किया गया है।
पेट्रोल में 30% मिलाया जाएगा इथेनॉल 30% Ethanol Blending
भारत में अभी E20 फ्यूल चल रहा है। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30% करने के आदेश जारी कर दिए है। 30 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिए ईंधन मानक जारी हो गए हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इथेनॉल ब्लेडिंग के लिए E22, E25, E27 और E30 ईंधन के नए मानक जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें:- ग्रीन फ्यूल का मुखौटा!, 1 लीटर ETHANOL के लिए खर्च हो रहा 10,000 लीटर पानी
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच लिया गया फैसला
मालूम हो कि ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष चल रहा है। जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ना सिर्फ दाम बल्कि आपूर्ति भी दुनियाभर में एक बड़ा संकट बन गया है।
ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Hike: फिर बड़ा झटका!, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
30% इथेनॉल मिश्रण के लिए नए मानक किए जारी
रिपोर्ट्स की माने तो अभी फिलहाल BIS की नई अधिसूचना में E30 ईंधन को देश में तत्काल अनिवार्य नहीं किया है। अभी बस इस तरह 30% इथेनॉल मिश्रण को पेश करने के लिए अनिवार्य तकनीकी विशिष्टताओं को निर्धारित किया है।
ये भी पढ़ें:- अब भक्त नहीं कर पाएंगे Premanand Maharaj के दर्शन! आश्रम के अंदर सबकुछ ठीक?
इथेनॉल पर चलने वाले वाहन हो रहे तैयार
भारत अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। सरकार लगातार क्रूड ऑयल के इंपोर्ट को कम करने और इथेनॉल के प्रयोग को बढ़ाने के ऊपर काम कर रही है। खबरों की माने तो ऐसे फ्लेक्स-फ्यूल वाहन भी विकसित किए जा रहे हैं जो खई इथेनॉल ब्लैड पर चल सके। कई कंपनियों द्वारा पहले से ही बाजार में ऐसे मॉडलों का परीक्षण या प्रदर्शन कर रही हैं।