Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: दून समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी ना होने से तापमान पर असर देखने को मिला है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

Uttarakhand Weather News : दून समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज यानी नौ जनवरी को भी प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहेगा। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

14 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं

हालांकि सुबह पर्वतीय इलाकों समेत धूप देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि सूखी ठंड से फिलहाल कोई राहत नही मिलने वाली। आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो 14 जनवरी तक राज्य में कुछ ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें