Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

भारी बारिश का कहर जारी, नाले में समाई कार, एक को बचाया, एक लापता

car engulfs the drain
देहरादून: भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। देहरादून के कारगी इलाके में बीती रात भारी बारिश की वजह से एक कार नाले में गिर गई। कार में लोग सवार थे। दो में से एक शख्स को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। दूसरे व्यक्ति को ढूंढने के लिए SDRF कर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, बीती रात उत्तराखंड के कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे जगह-जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सिरोबगढ़ में मलबा आने से कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो बता रही हैं कि हादसा कितना खतरनाक था। रुद्रप्रयाग जिले में भी रातभर मूसलाधार बारिश हुई। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है।

यहां मलबे की चपेट में आकर जेसीबी नदी में गिर गई और ट्रक सहित कई वाहन मलबे में फंस गए। सिरोबगड़ में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से वाहन चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि एनएच बंद होने के कारण ये वाहन रात में वहां खड़े थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें