UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में गर्मी के साथ बिजली की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 5.8 करोड़ यूनिट पहुंची खपत

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ बिजली की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगी है। प्रदेश में मई की शुरुआत में जहां बिजली की मांग करीब चार करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। ऊर्जा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो दिनों में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट हो गई है।

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में रिकॉर्ड उछाल

बिजली की मांग में तेजी से हो रही बढ़ोतरी ने यूपीसीएल की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि यदि गर्मी का असर इसी तरह जारी रहा तो मई महीने में ही प्रदेश की बिजली मांग छह करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर सकती है। बढ़ती मांग के बीच सबसे बड़ी चुनौती बिजली की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना है।

UPCL के पास 5.9 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध

UPCL के पास फिलहाल मांग के मुकाबले करीब 5.9 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। हालांकि बिजली खपत का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में दबाव और बढ़ सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि शाम के समय बिजली की खपत अपने चरम पर पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें: Good news : UPCL ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, 324 करोड़ की दी छूट

प्रदेश में कहीं भी नहीं की जा रही घोषित बिजली कटौती

हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी घोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था पर लगातार काम किया जा रहा है ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें