UttarakhandBig News

Good news : UPCL ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, 324 करोड़ की दी छूट

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने पिचले तीन सालों में अपनी वित्तीय स्थिति और उपभोक्ताओं को दी गई रहत के बारे में आज प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की है.

UPCL ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने प्रेसवार्ता का बताया कि कंपनी ने हाल ही में उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में कुल 324 करोड़ रुपए की छूट दी है. इसके अलावा इस महीने सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 88 पैसे प्रति यूनिट की कमी आएगी, जो कि उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी रहत है.

तीन सालों में हुई रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि

एमडी अनिल यादव ने बताया कि पिछले तीन सालों में यूपीसीएल ने लगातार रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त किया है. प्रति वर्ष औसतन 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2024 में यूपीसीएल ने कुल नौ हजार 905 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है, जो प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में लगातार हो रहे सुधार और बढ़ती मांग का संकेत है.

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बिजली आपूर्ति में होगा सुधार

एमडी अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीसीएल की योजनाओं के तहत अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए दोनों स्थानों पर सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. केदारनाथ और बद्रीनाथ में अब करीब 23 घंटे निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें