Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: हरक समेत इन नेताओं से मिले विजय बहुगुणा, 2022 में बनेगी BJP सरकार

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि मार्च 2016 में 9 लोग अलग हुए थे। उन सभी साथियों से बात हुई है। उन्होंने कहा कि आज भी सभी साथियों की वही राय है। उन्होंने कहा कि अब कोई गुट नहीं हैं। सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। 2022 में भाजपा की सरकार की सरकार बनाने का काम करेंगे।

पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर विजय बहुगुणा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत से मेरे भी अच्छे सम्बन्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत का स्वस्थ्य जब भी खराब हुआ। सबसे पहले मैंने उन्हें फोन किया। लेकिन, विचारों में मतभेद है, इसलिए अलग हैं।

विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस की लहर की बात कर रहे हैं। लेकिन, हरीश रावत ने कहां से चुनाव लड़ेंगे ये कांग्रेस बता दे। उन्होंने तंज भी कसा कि एक जगह से चुनाव लड़ेंगे या दो जगह से। पूर्व सीएम ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता मोदी का साथ देगी। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर विजय बहुगुणा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें