Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

नौ घंटे में दो करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका

corona virus patients in uttarakhand

देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की अनोखे अंदाज में बधाई दे रहा है। देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। शुक्रवार को सिर्फ नौ घंटे में ही दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई। हर घंटे 22 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

शाम 5 बजे तक रफ्तार ऐसी थी कि तकरीबन हर सेकंड 617 और हर मिनट 37 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए भाजपा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का अभियान चला रही है।

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य तक देश में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ टीके की खुराक लगाई जा सकती है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं।

दरअसल, भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है। इसलिए हम इस विशेष अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें