Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: गंगोत्री और केदारनाथ में PM मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा, CM वर्चुअली हुए शामिल

CM virtually attended

देहरादून: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधरोपण किया। वहीं, गंगोत्री और केदारनाथ धाम में उनकी लंबी उम्र के लिए पूजा की गई। इस पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअली शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। विभिन्न समाजिक संगठनों ने उनके जन्मदिन पर पूजा-अर्चना कर लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। साथ ही रोजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है। इसके तहत 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान सुबह से ही शुरू हो गया है। लोगा बड़ी संख्या में वैक्सी लगाने पहुंच रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें