Pauri Garhwal NewsBig NewsDoiwala News

Kotdwar News: कोटद्वार में हाथियों का आतंक, जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को कुचला, मौत

Kotdwar News: कोटद्वार में पिछले कुछ समय से हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लैंसडॉन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी ने जंगल में चारा पत्ती लेने गए एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। बता दें बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद जंगल से बरामद किया गया।

जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला

Elephant Attack: मृतक बुजुर्ग की पहचान राजेंद्र सिंह (75) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को कोटद्वार रेंज में ग्रष्टनगंज के जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए गए थे। उसी दिन से वह लापता चल रहे थे। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव जंगल में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

तीन दिन बाद जंगल से बरामद किया शव

घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि बुजुर्ग को हाथी ने मारा है। मृतक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें