Dehradun NewsHighlight

देहरादून में हादसा: खड़ी कार बनी आग का गोला, मौके पर मची अफरा-तफरी

राजधानी देहरादून के दून विहार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

देहरादून में खड़ी कार बनी आग का गोला

बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक चेयरमैन की थी। कार में 2 बुजुर्ग महिलाएं, 2 लड़कियां और 2 छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। सभी लोग सुरक्षित रूप से वाहन से उतर चुके थे। इसके बाद ड्राइवर ने कार को पार्किंग में खड़ा किया, तभी अचानक उसमें आग लग गई।

आग पर पाया काबू

गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी और चीता पुलिस के मुकेश बुटोला मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए CO₂ सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

कार में आग लगने का कारण?

दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और वाहन में मौजूद सामान को अधिक नुकसान होने से बचा लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में आग लगने का कारण एसी सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें