HighlightUttarakhand Weather News

Weather News: हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, यातायात ठप

आज नौ जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश से जन-जीवन अयस्त-व्यस्त हो रहा है। इसी बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा पत्थर आने से यातात ठप हो गया है। तो वहीं हरिद्वार में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग बंद होने की वजह से जेसीबी मशीन लगाई गई। जिसके बाद सुबह छह बजे इसे खोल दिया गया था। लेकिन दोबारा मलबा आने से रास्ता फिर बंद हो गया।

देवाल-लोहाजंग सड़क भी बंद

इसके अलावा चमोली में देवाल-लोहाजंग सड़क गमलीडगाड के पास मलबा आ गया। जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया। सड़क खोलने का काम किया जा रहा है।

हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात

इसके अलावा हरिद्वार में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। दुधाला दयालवाला गांव में बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इस दौरान मानस मित्तल ने ग्राम प्रधान यशपाल सिंह के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा बाकी जगहों पर भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

देहरादून राजपुर रोड पर गिरा पेड़

इसके अलावा जपुर रोड में एनआईईपीवीडी के समीप पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पेड़ काटकर इसे हटाया गया।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें