UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

Kotdwar news: पुलिया के नीचे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Kotdwar news: कोटद्वार के लैंसडौन तहसील के अंतर्गत पुलिया के नीचे से एक नर कंकाल बरामद हुआ है। जिसके बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना पाकर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिया के नीचे मिला नर कंकाल

kotdwar lansdowne में सिलवाड़-मठाली मोटर मार्ग पर ग्राम सिलवाड़ से करीब तीन किलोमीटर पहले एक कल्वर्ट पुलिया के नीचे से नर कंकाल बरामद हुआ है। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से फिलहाल कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त की जा सके।

पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र राणा ने बताया कि उनके क्षेत्र में कहीं किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। आसपास के राजस्व व पुलिस क्षेत्रों में भी गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पुलिस की टीम फिलहाल गुमशुदा लोगों की लिस्ट निकालकर जांच में जुट गई है। हालांकि क्षेत्र के लोग इसे वन्य जीव का हमला बता रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें