UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

Kotdwar news: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत

Kotdwar news: पौड़ी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार में सवार सभी लोग गुमखाल से अपने गांव देवडाली की ओर जा रहे थे।

Car accident में चार लोगों की मौत

Car accident की सूचना मिलते ही देर रात एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रैचर की मदद से 500 मीटर गहरी खाई से मृतकों के शव बरामद किए।

मृतकों का विवरण

मृतकों की पहचान चंद्रमोहन सिंह (62), दिनेश सिंह(63), कमल सिंह (45), अतुल बिष्ट (40) के रूप में हुई है। सभी मृतक देवडाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें