Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

सोनू सूद के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, फैंस का मिला सपोर्ट

#IstandWithSonuSood

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर पर दो दिनों से इनकम टैक्स के अधिकारियों का सर्वे चल रहा है। एक्टर के घर पर ये क्यों किया जा रहा है। फिलहाल इस पर आईटी विभाग की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक दिन पहले सोनू सूद से जुड़ी 6 जगहों पर सर्वे के बाद आज एक बार फिर आईटी टीम उनके घर जा पहुंची।

आयकर विभाग के छोपे पड़ने के बाद सोनू सूद के समर्थन में सोशल मीडिया में उनके फैंस हैशटैग चला रहे हैं, जो ट्विटर पर ट्रैंड कर रहा है। ट्विटर पर #IstandWithSonuSood ट्रेंड कर रहा है। सोनू सूद को सच्चा हीरो बताते हुए कई यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया है। लोग सोनू सूद को यूथ आइकन बता रहे हैं। कोरोना काल में जिस तरह से सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद की थी। उसे याद कर लोग सोनू सूद को समर्थन दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

एक फैन ने लिखा- बहुत दुखी हूं। हमने ये फिर से साबित किया कि जो लोग मदद करते हैं, दूसरों की चिंता करते हैं। उन्हें इज्जत नहीं दी जाती है। हमें शर्म आनी चाहिए। मैं सोनू सूद के साथ हूं, चाहे जो भी मामला हो। सोनू सूद ने कोरोना की पहली और दूसर लहर में लोगों की मदद की थी। चाहे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की बात हो या फिर अस्पताल में कोरोना से जूझ रहे मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का उपलब्ध करना।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें