Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ रनवे पर दौड़ने लगा हाथी, मचा हड़कंप

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में आवासीय कॉलोनियों में हाथियों का आना आम बात है। खासकर उन इलाकों में जहां हाथियों की संख्या अधिक है। लेकिन, इस बाद हाथी ना तो किसी कॉलोनी में घुसे और किसी का घर तोड़ा। एक हाथी जौलीग्रांट एयरपोर्ट की बाउंड्री देर रात को रन-वे पर दौड़ लगाने लगा।

वनकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। वन विभाग के मुताबिक देर रात एक हाथी जंगल से भटककर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास आ धमका। हाथी एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गया। सुरक्षा कर्मियों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया।

लेकिन, उसके टस से मस नहीं होने पर आतिशबाजी की और हवाई फायर किए। उसके बाद हाथी जंगल की ओर भागा। गनीतम रही कि रात के वक्त एयरपोर्ट पर लोग नहीं थे। दिन की बात होती और उसी वक्त किसी विमान को लैंड करना होता तो बड़ी दिक्कत हो सकती थी। हाथी लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता था। वन विभाग के कर्मचारियों ने सूजबूझ से हाथी को जंगल में खदेड़ दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें