ब्रेन डेड महिला को श्मशान ले जा रहे थे घरवाले, तभी एंबुलेंस गड्ढे से टकराई फिर…

उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां पर एक महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिवार वाले हताश होकर उसे जलाने के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ऐसी घटना घटी। जिससे पूरी कहानी ही बदल गई। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?
ब्रेन डेड महिला को श्मशान ले जा रहे थे घरवाले
दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की रहने वाली विनीता शुक्ला से जुड़ा है। जिला अदालत में वो हेड कॉपिस्ट के पद पर तैनात हैं। अचानक जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देख उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहां प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। ये सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घऱवाले महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे।
ये भी पढ़ें:- Video: दूल्हे की शक्ल देख रोने लगी दुल्हन, स्टेज पर ही खूब बहाए आंसू
तभी एंबुलेंस गड्ढे से टकराई और जिंदा हो गई महिला
एंबुलेंस में उनको वापस पीलीभीत ले जाया ही जा रहा था कि तभी सड़क पर एक गड्ढे से एंबुलेंस टकराई जिससे जोरदार झटका लगा। गड्ढे से टकराने के बाद मृत पड़ी महिला अचानक से जिंदा हो गई।
एंबुलेंस को दोबारा अस्पताल की तरफ मोड़ा
झटके से जब विनिता के शरीर में हलचल हुई तो परिवार ये देखकर हैरान हो गया।. उनके हाथ-पैर में हल्की हरकत हुई। साथ ही उनकी सांसे भी चलने लग गई। ये देखकर परिवार ने तुरंत एंबुलेंस को वापस अस्पताल की तरफ मोड़ा। डॉक्टरों ने महिला की दोबारा से जांच कर उनका इलाज शुरू किया।
ये भी पढ़ें:-चलती ट्रेन के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, लेकिन अगले ही पल खंभे से…Video
असली वजह आई सामने
डॉक्टरों को शक हुआ कि विनिता को शायद सांप ने काटा हो। इसी के आधार पर उसका इलाज शुरू कर दिया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार आया। 13 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद वो अब पूरी तरह से ठीक हो गई है।