Trending

Video: दूल्हे की शक्ल देख रोने लगी दुल्हन, स्टेज पर ही खूब बहाए आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस तो कभी लड़ाई झगड़ा। आए दिन ऐसी अनोखी शादी चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप सोचेंगे की हसें या फिर दूल्हे के लिए दुख जताए।

स्टेज पर बैठते ही रोने लगी दुल्हन Viral Video

दरअसल शादी के मंच पर दुल्हन बैठी हुई थी। अचानक वो रोने लगती है। ठीक उसके बगल में दूल्हा बैठा होता है। आसपास मेहमान भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान दुल्हन लगातार सिर झुकाकर रोती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर आपको इसके पीछे की वजह का पता चल जाएगा।

मेहमान करते रहे समझाने की कोशिश

दुल्हन काफी भावुक हो चुकी है। दुल्हन के रोने का तरीका ये साफ इशारा कर रहा है कि वो इस शादी से खुश नहीं है। वीडियो में मंच पर मौजूद लोग दुल्हन को काफी समझाते भी है। कोई कंधे पर हाथ रखता है तो वहीं कोई उसे चुप कराने की कोशिश करता है। लेकिन बावजूद उसके दुल्हन के आंसू है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे होते है।

दुल्हन को पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दुल्हन को लड़के का चेहरा पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से वो लगातार रो रही है। पिता की मर्जी से उसकी शादी हो रही है। हालांकि खबर उत्तराखंड वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर हो रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है।सोशल मीडिया पर भी यूजर्स वायरल वीडियो पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें