चलती ट्रेन के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, लेकिन अगले ही पल खंभे से…Video

ट्रेन में सफर वैसे तो काफी सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अगर कोई सरफिरा उसके दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करे तो उसके लिए कोई कुछ नहीं कह सकता। उसके लिए तो केवल यमराज का भैंसा ही आ सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंटबाजी करता नजर आया। लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
चलती ट्रेन के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक
दरअसल @HPhobiaWatch नाम के एक्स अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है।
जहां वो दरवाजे का हैंडल पकड़कर उसपर पूरे शरीर के साथ बाहर झूलने लगता है। इससे भी जब उसकी मस्ती खत्म नहीं होती तो वो एक स्टेप नीचे उतरकर ट्रेन के बाहर चला जाता है ठंडी हवा का मजा लेने। हालांकि उसे पता नहीं होता कि उसकी ये बेवकूफी उसकी जान जोखिम में डाल देगी।
लेकिन अगले ही पल खंभे से टकराया सिर और…
ट्रेन के बाहर झूलते हुए उस युवक का सिर और कंधा एक खंभे से टकरा जाता है। जिससे वो नीचे गिर जाता है। जो उस युवक की वीडियो बना रहा होता है वो शख्स हड़बड़ा जाता है और कैमरा बंद कर लेता है।