HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रक को निशाना बनाने में महिला को लगी गोलियां, बदमाश फरार

उत्तराखंड में हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है। यहां ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाकर फयरिंग की गई। कारों में सवार बदमाशों ने कई किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। चलती गाड़ी पर लगातार गोलियां बरसाते रहे। इस दौरान बाइक पर सवार एक महिला को गोली लग गई।

उत्तराखंड में हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

दरअसल ये पूरी घटना उधम सिंह नगर की है। ड्राइवर 30 जून की रात करीब 9:20 बजे अशोक लीलैंड की चेसिस (ट्रक) लेकर मुंबई जा रहा था। जैसे ही ड्राइवर अपने गांव से हाईवे पर पहुंचा, इसी बीच रास्ते में ही कारों से आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारुति ब्रेजा कार और एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट में मौजूद पांच लोग बाहर निकले और जगजीत ड्राइवर की गाड़ी को घेर लिया।

बाइक पर सवार महिला के लगी दो गोलिया

लगातार चल रही फायरिंग के बीच सड़क से गुजरी रही बाइक पर सवार महिला के दो गोलिया लग गई। महिला के जांघ और एक कंधे मे गोली लगी। तुरंत ही महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने भी ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर इस मामले में पांच माजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश की तहत ये किया गया।

 पुरानी रंजिश का मामला

पीड़ित चालक जगजीत सिंह ने बताया कि, हमलावरों की उनसे पुरानी रंजिश हैं। इससे पहले भी वे उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें