Dehradun NewsHighlight

Dehradun Murder Case: पुलिस ने हरिद्वार से बरामद किया मृतक का शव, दोस्तों ने ही की थी हत्या

Dehradun Murder Case: देहरादून पुलिस ने मृतक युवक के शव को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। बता दें बीते 9 फरवरी को मृतक युवक के ही दोस्तों ने शराब के नशे में उसे मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने हरिद्वार से बरामद किया मृतक का शव

मामले पर देहरादून के एसपी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संतराम धीमान ने 11 फरवरी को अपने बेटे दिगंबर (28) को लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 9 फरवरी को बेटे की कोर्ट में पेशी थी। वहां से लौटने के बाद उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिगंबर के कुछ साथी भी उसी रात से लापता थे। मोबाइल सीडीआर विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध टैक्सी चालक राजनंदन निवासी न्यू पटेलनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

टैक्सी चालक की निशानदेही पर बरामद किया शव

पूछताछ में टैक्सी चालक ने बताया कि 9 फरवरी की रात दिगंबर के साथियों ने उसके शव को कंबल में लपेटकर उसकी स्विफ्ट डिजायर टैक्सी से चिडियापुर के जंगल में ले जाकर रेत में दबा दिया था। पुलिस ने चालक की निशानदेही पर शव बरामद कर टैक्सी कब्जे में ले ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नाबालिग यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी है युवक

गौरतलब है कि मृतक दिगंबर धीमान वर्ष 2021 में थाना वसंत विहार क्षेत्र में दर्ज नाबालिग यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी था और उसी सिलसिले में 9 फरवरी को कोर्ट पहुंचा था। जिसके बाद युवक घर से दोस्तों के साथ पार्टी के लिए निकला था। युवक की मौत के बाद से ही उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में हत्या: शराब पीने के बाद दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, शव को लगाया ठिकाने

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें