Big NewsHighlightUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: आज भी मौसम दिखाएगा उग्र रूप!, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: आज यानी दो जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में दो जुलाई, 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

आज उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार दो जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिलों में भारी वर्षा और पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है।

राहत एवं बचाव दलों को हाई अलर्ट पर

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए। साथ ही राहत एवं बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा जाए। इसके अलावा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें