Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों के लिए भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जार किए पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के लिए भाई बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी

मौसम विभाग की मान तो अगले 24 घंटे प्रदेशभर के लिए भारी रहेंगे। मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पहाड़ी इलाकों और नदी नालों के पास न जाने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में 14 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इस जिले में दो दिनों तक रहेंगे स्कूल बंद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें