Uttarakhand Chamoli NewsBig News

उत्तराखंड में 14 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इस जिले में दो दिनों तक रहेंगे स्कूल बंद

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को भी हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में 13 अगस्त को भी मौसम खराब रहेगा।

चमोली में 14 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद चमोली जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1-12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ -साथ जिले में संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश कि अवहेलना करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

उत्तराखंड में 14 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इस जिले में दो दिनों तक रहेंगे स्कूल बंद
आदेश जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 13 अगस्त को राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सभी जिलों के डीएम अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें