Dehradun NewsHighlight

मौसम का तांडव : बेटी के साथ खरीददारी करने गई थी महिला, पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का तांडव देखने को मिल है. बेटी के साथ खरीददारी करने गई महिला के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गई. जिसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई.

बेटी के साथ खरीददारी करने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते शनिवार को करीब आठ की है. बताया जा रहा है रेखा (63) निवासी शिमला बाइपास रोड अपनी बेटी आकृति के साथ खरीददारी करने के लिए पल्टन बाजार गई थी. आकृति ने अपनी कार को तहसील चौक में स्थित पार्किंग में खड़ी कर दी.

पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक मौत

खरीददारी करने के बाद आकृति और उसकी मां कार लेने के लिए तहसील चौक पहुंचे. इस दौरान अचानक तेज अंधड़ शुरू हो गया. वह पार्किंग की तरफ जा रहे थे कि अचानक पेड़ महिला के ऊपर गिर गया. पेड़ के नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

पूर्व में भी सामने आ चुकी है इस तरह की घटना

आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें देहरादून में बीते शुक्रवार को ही एफआरआइ में एक आटो के ऊपर पेड़ गिर गया था. जिससे चालक की मौत हो गई थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें