Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश के आसार हैं. साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलेगी.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैयानिकों ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा ?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून (uttarakhand monsoon) के पहुंचने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें