Dehradun NewsBig News

पुष्पांजलि इंफ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल की बढ़ी मुश्किलें, SIT करेगी मामले की जांच

करोड़ों की ठगी और निवेशकों की शिकायतों के घेरे में आए पुष्पांजलि इन्फ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ अब SIT गठित कर दी गई है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के आदेश पर ये कदम उठाया गया है, जिससे दीपक मित्तल की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं.

पुष्पांजलि इंफ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल की बढ़ी मुश्किलें

दीपक मित्तल पर कई फ्लैट खरीदारों से करोड़ों रुपये गबन का आरोप है. मित्तल के खिलाफ थाना डालनवाला में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है. पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक वह गिरफ्त से बाहर है.

SIT करेगी मामले की जांच

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप के आदेश के बाद आईपीएस अधिकारी जितेन्द्र मेहरा के पर्यवेक्षण में दो निरीक्षक, दो उप-निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को मिलाकर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. ये टीम अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की भी गहन समीक्षा भी करेगी.

दीपक मित्तल पर हैं गंभीर आरोप

दीपक मित्तल और उसकी कंपनी पुष्पांजलि इन्फ्राटेक पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं. रेरा को मिली शिकायतों के अनुसार कई लोगों ने उन पर समय पर फ्लैट न मिलने और धन वापस न होने की शिकायत की थी.

ये भी पढ़ें : देहरादून : लोगों को करोड़ों का चूना लगा कर दुबई फरार पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी

ये भी पढ़ें : पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर पर लटकी ED की तलवार, करोड़ों के घोटाले का है आरोप

ये भी पढ़ें : फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशक ने लगाए अपने पार्टनर पर गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें : STF ने किया पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम घोषित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें