Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान, DM के सामने अधिकारी और व्यापारियों की नोकझोंक

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: खस्ताहाल सड़कों, जलभराव और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण समेत कई मुद्दों को लेकर नाराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी से बातचीत की। इस दौरान जिलाधिकारी के सामने ही व्यापारियों और अधिकारियों की तीखी नोकझोंक हो गयी। व्यापारियों ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

डीएम को सौंपे पत्र में व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से हल्द्वानी की मुख्य सड़कें खराब पड़ी हैं। हल्द्वानी शहर की अंदरूनी सड़कें भी खस्ताहाल पड़ी है जिनसे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, जिस कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। लेकिन, संबंधित विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। साथ ही नहर कवरिंग कार्य भी ठप पड़ा है औऱ खुली नहरें हादसों का सबब बन रही है।

जिलाधिकारी ने 15 सितंबर के बाद खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही थी लेकिन अभी भी सड़क सुधारने का काम शुरू नहीं हो पाया है। हकीकत यही है कि हल्द्वानी शहर के अंदर भी सड़कें खस्ताहाल पड़ी हुई हैं, जो रोज दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही हैं।

इसके अलावा बारिश का सिलसिला भी जारी है और शहर में जलभराव के हालात बने हुए हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक जल्द से जल्द गड्ढों में तब्दील सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों के व्यवहार से व्यापारी खासे गुस्से में हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें