Haridwar NewsHighlight

जिला योजना बैठक में हंगामा, मंत्री के सामने बुकलेट फेंककर विपक्ष ने जताया विरोध

हरिद्वार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक एक ओर विपक्ष के हंगामे के चलते सुर्खियों में रही, तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 की जिला योजना को मंजूरी भी दे दी गई।

जिला योजना बैठक में हंगामा

बैठक शुरू होते ही कांग्रेस और बसपा विधायकों ने विरोध जताते हुए बुकलेट फेंकी और नारेबाजी की, जबकि अंदर बैठक की कार्यवाही जारी रखी गई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार के लिए इस बार करीब 67 करोड़ 35 लाख की जिला योजना स्वीकृत की गई है।

पहली बार प्राथमिक शिक्षा और नई योजनाओं को भी किया शामिल

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बजट में स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य और अन्य रेखीय विभागों को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही पहली बार प्राथमिक शिक्षा और नई योजनाओं को भी शामिल किया गया है ताकि विकास को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिला योजना समिति की बैठक में सभी सदस्यों की सहभागिता रही और विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के आधार पर ही योजना को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 67 करोड़ की योजना में सभी वर्गों और क्षेत्रों का संतुलित ध्यान रखा गया है और समिति की सहमति के बाद ही इसे प्रस्तुत किया गया है।

धरने पर बैठे कांग्रेस और बसपा विधायक

एक तरफ बैठक के भीतर योजना को पारित किया गया, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और बसपा विधायक कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठकर प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे। पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संकेत दे दिया है कि विकास योजनाओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव अभी और तेज हो सकता है।

haridwar news
धरने पर बैठे कांग्रेस और बसपा विधायक

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें