Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatNarendra Modi NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: एक चला गया और भी जाएंगे, अब ये नेता पहुंचे दिल्ली!

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के नेताओं को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि उनकी पार्टी से विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजकुमार के जाने को कांग्रेस के लिए अच्छा बताया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि किसी के जाने से दुख तो होता ही है।

भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम तक दिल्ली रवाना हो सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी फिलहाल पुखता नहीं है। नेताओं की दिल्ली दौड़ को अन्य नेताओं और विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें