Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

आखिर अब किसे भाजपा में शामिल कराने जा रहे हैं अनिल बलूनी, ट्वीट से हड़कंप

amit shah

देहरादून : राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के एक ट्वीट से एक बार फिर से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों में हड़कंप मच गया है। जी हां बता दें कि अनिल बलूनी ने एक घंटे पहले एक ट्वीट किया है जिससे कांग्रेस के दिग्गज और विपक्षी पार्टियां सहम गई है कि आखिर ऐसी कौन सी शख्सियत है जो दिल्ली में भाजपा ज्वॉइन करेगा।

अनिल बलूनी के ट्वीट से मचा हड़कंप

जी हां बचा दें कि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आज फिर 1:00 बजे कोई प्रतिष्ठिक शख्सियत भाजपा में शामिल होगी। अनिल बलूनी ने लिखा कि आज दोपहर 1 बजे, भाजपा मुख्यालय, 6ए, डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में। किसी राजनीतिक शख्सियत के बीजेपी में शामिल होने के बलूनी के ट्वीट से उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर अब कौन? अनिल बलूनी के ट्वीट से सियासी गलियारों में एक बार फिर से सियासी तूफान आ गया है।

आखिर कौन होगा बीजेपी में शामिल?

कयास लगाए जा रहे हैं कि भीमताल से निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह खेड़ा को आज बीजेपी में शामिल कराया जा सकता है। उड़ती उड़ती खबरें है कि कांग्रेस नेता भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। देखने वाली बात होगी कि आखिर बीजेपी के कुनबे में अनिल बलूनी किसे शामिल करवाते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें