Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPithoragarh NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने आया था युवक, अचानक हो गई मौत

celebrate New Year with friends

पिथौरागढ़ : नए साल का जश्न प्रदेशर में मनाया गया। इस दौरान पिथौरागढ़ में एक दुखद घटना हो गई। मुनस्यारी के खलिया में थर्टी फर्स्ट मनाने आये अल्मोड़ा के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मूल रूप से नैनीताल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 3 युवक और 2 युवतियां खलिया भुजानि में गए थे। इस दौरान एक युवक दीपक नेगी (24) निवासी अल्मोड़ा बाड़ीबगीचा को सुबह साढ़े चार बजे सांस लेने में दिक्कत हुई। दीपक को नेपाली युवक की मदद से उसे बलांति बैंड स्थित खलिया द्वार तक पहुंचाया गया।

सुबह 7 बजे दीपक को 108 से हॉस्पिटल लाया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोहसिन रजा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने से पहले दीपक की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक मूल रूप से नैनीताल जिले के बीजखाली सुयालबाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें