Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत, दिया बड़ा बयान

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: कांग्रेस में वापसी के बाद यशपाल आर्य पहली बार हल्द्वानी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यशपाल आर्य ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में बोलने की आजादी नहीं है, जबकि कांग्रेस में अपनी बात रखने की खुली छूट है।

आर्य ने चुनाव लड़ने को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है कि वो इस बार भी बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके हल्द्वानी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तराखंड के अंदर अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। अफसर कोई बात मानने को तैयार ही नहीं हैं।

यशपाल आर्य ने कहा कि 5 साल बाद अपने घर और परिवार में दोबारा वापसी की है और उनको इस बात की बड़ी खुशी है। यशपाल आर्य यह भी आरोप लगाया कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। जबकि कांग्रेस में हर तरह की आजादी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें