Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य का इस्तीफा मंजूर


देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे दिन कम हो रहे हैं। वैसे-वैसे चुनावी माहौल भी बनता चला जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य सियासी दल अभी जनता को लुभाने में जुटे हैं। इन सबके बीच दलबदल का खेल भी जारी है। दलबदल के इस खेल के बीच कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। विाधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दोनों ने 11 अक्टूबर को ही विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे को आज विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।