Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बच्चों के साथ गंगा में कूदने वाली थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बच गई जान

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: रोडवेज बस अड्डा रुड़की के पास दो नाबालिग बच्चों के साथ एक महिला बस में बैठी हुई थी। महिला गाजियाबाद की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला पर जब उनकी नजर पड़ी तो वो कुछ परेशान नजर आई। इस पर पुलिस ने उसे पूछा तो उसने सबकुछ बताया।

पुलिस के अनुसार महिला महिला पारिवारिक झगड़े के कारण परेशान थी। इसके चलते वो अपने सारे जेवर-गहने और पैसे लेकर ये सोच कर यहां थी कि किसी मंदिर में दान कर देने के बाद अपने बच्चों सहित गंगा में कूद कर आत्महत्या कर लेगी। लेकिन, पुलिस के समझाने के बाद महिला मान गई और वापस परिवार के साथ रहने के लिए राजी हो गई।

महिला को महिला डेस्क में तैनात महिला पुलिस कर्मियों समझाया। उसके बाद महिला के पति को बुलाया गया। देर रात महिला के पति के कोतवाली पहुंचने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। महिला के पति ने आश्वस्त किया कि वह भविष्य में अपनी पत्नी और बच्चों का पूरा ख्याल रखेंगे महिला। महिला के पति ने पुलिस को उसकी पत्नी की जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें