Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में इस तारीख से भारी बारिश के आसार, मॉनसून भी देगा दस्तक

weather alert

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। राज्य में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही राज्य में मॉनसून भी दस्तक देने वाला है।

उत्तराखंड में मौसम जल्द बदलने वाला है। इसके साथ ही राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 26 जून से भारी वर्षा के आसार नजर आ रहें हैं।

हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश कम ही हो रही है। मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी देहरादून में दिन में चटख धूप निकल रही है। आज भी देहरादून में तीखी धूप खिली हुई है।

अब रोपवे से पहुंचेंगे केदारनाथ धाम, बोर्ड ने दी हरी झंडी, दो अन्य पर भी काम होगा शुरु

वहीं मौसम विभाग की माने तो राज्य में 26 जून से बारिश का क्रम तेज हो जाएगा। कुमाऊं मंडल में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेछ बौछारें पड़ने और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

वहीं मौसम विभाग की माने तो 28-29 जून को राज्य में मॉनसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद बारिश का क्रम लगातार बना रहेगा।

मौसम विभाग के चेतावनी के मद्देनजर राज्य पर्यटन विभाग ने भी श्रद्धालुओं को पूरी तैयारी के साथ यात्रा पर आने की सलाह दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें