Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में उछाल, 24 घंटे में इतने नए केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 28 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 319 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 187 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 415 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,389 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 67,748 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं पौड़ी के ग्राम हंसुधी, पट्टी पोर्वी मनीयारसायु को प्रदेश का एकमात्र कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहींआया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 578 मामले सामने आ चुके हैं। 349 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।