Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आज से खुल गए स्कूल, गाइडलाइन का करना होगा पालन

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कोरोना के कारण प्रदेश में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए थे। लेकिन, आज से स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल 10वीं और 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए खोला गए हैं। कक्षा एक से 9वीं तक के स्टूडेंट्स ऑनलाइन भी पढ़ाई करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे।

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधु के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल खुलने के समय कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें