Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मोहनिया बोले: BJP, कांग्रेस को मिलकर बना लेनी चाहिए एक पार्टी

aap

 

देहरादून: चुनाव का समय नजदीक आते ही प्रदेश में दलबदल की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस में दोनों ही दल के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। सरकार में मंत्री और बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और नैनीताल से विधायक संजीव आर्य कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों को निशाने पर लिया हैं आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा की भाजपा और कांग्रेस को मिलकर एक पार्टी बना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 साल तक मंत्री रहने के दौरान विपक्ष लगातार उनको कोसती रही और आज पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि दोनों दल अदला-बदली का गेम खेल रहे हैं।

वहीं, उन्होंने जानकारी दी कि 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कर ली है। आप ने आज आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की घोषणा की है। आपको बता दें कि धनोल्टी विधानसभा से अमरेंद्र बिष्ट और देहरादून राजपुर रोड से डिंपल सिंह को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें