Big NewsDehradun News

अजय कोठियाल की भाजपा और कांग्रेस को चुनौती, कहा- आप मुझे खुली बहस के लिए बुलाइए…

AAM ADMI PARTY

देहरादून : आप नेता रि. कर्नल अजय कोठियाल ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद भाजपा और कांग्रेस पर हमला किया है और दोनों पार्टियों को खुली चुनौती दी है। बता दें कि रि. कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप मुझे खुली बहस के लिए बुलाइए, मैं आप लोगों को बताऊंगा की युवाओं को कैसे रोजगार देते हैं।

गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कर्नल अजय कोठियाल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। हरीश रावत द्वारा यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को तैयार कर रोजगार देने पर सवाल खड़े किए गए सवाल का जवाब देते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि खुद हरीश रावत के बेटे यूथ फाउंडेशन के कैंप में आकर हमारे ट्रेनिंग के तरीके को सीख कर जाते हैं। कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी की घोषणा के बाद दोनों दलों के नेता परेशान हो गए हैं।

मैं दोनों दलों को खुले मंच पर बहस की चुनौती देता हूं

बता दें कि कर्नल कोठियाल ने हरीश रावत और बीजेपी दोनों से सवाल पूछा कि इन दोनों पार्टियों को आध्यात्मिक राजधानी से तकलीफ है। कहा कि जनता हमारा समर्थन कर रही, इससे हरीश रावत और बीजेपी नेताओं को क्यों तकलीफ हो रही। हरीश रावत के उनके दिए रोजगार पर सवाल पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि उनके पास है पूरे तथ्य मौजूद हैं। कोठियाल ने कहा कि मैं दोनों दलों को खुले मंच पर बहस की चुनौती देता हूं। पूरे तथ्यों के साथ बहस की जाएगी।

मैं किसी सरकार में नहीं हूं-कोठियाल

कर्नल कोठियाल ने कहा कि मैं एक साधारण आदमी हूं, किसी सरकार मैं नहीं हूं। फिर भी मैंने युवाओं को रोजगार दिया। कांग्रेस- भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में तो आप लोग रहे हैं फिर क्यों नहीं युवाओं को रोजगार दिया?

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें