Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां पहुंचे मनीष सिसोदिया, बोले-सब पर है हमारी नजर

corona virus patients in uttarakhand
रुद्रपुर: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगाए हुए है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तथा दोनों ही पार्टियों के नेताओं पर उत्तराखंड को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने रुद्रपुर के स्थानीय होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं ने उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। इनके पास बेनामी संपत्ति है, यह संपत्ति जनता को लूट कर ही आई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राजस्व की कमी नहीं है। विकास व रोजगार के लिए इस प्रदेश में राजस्व के बहुत स्रोत हैं, लेकिन नेताओं की नियत साफ नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य की जनता को ठगा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईमानदार बताते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को एक हजार भत्ता, एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। जब तक नौकरी नहीं मिलती है, तब तक पांच हजार महीना युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिया जाएगा।

इसका मकसद पलायन को रोकना है, साथ ही हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनक खोले जाएंगे। जिससे स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों की दक्षता के साथ राज्य का विकास किया जाएगा।

राज्य की जनता कांग्रेस व भाजपा की कथनी करनी को समझ चुकी है और अब जनता के पास विकल्प के तौर पर आप पार्टी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा में प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं जल्द घोषित कर दिया जाएगा। बागियों के मामले मे उन्होंने कहा कि बागियों पर उनकी नजर है, तो उन्होंने कहा कि उनकी नजर सब पर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें