Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

2 october gandhi jaynati
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें