Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सम्भाली कुर्सी, 2022 में जीता का दावा

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड को नए सीएम के साथ भाजपा संगठन को नया अध्यक्ष मिला। हाईकमान ने त्रिवेंद्र सरकार के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी। वहीं बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री की कुर्सी दी। जिसके बाद आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यभार सम्भाला। मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में हवन पूजन के बाद अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

कार्यभार सम्भालने के बाद मदन कौशिक बोले कि 2022 में बीजेपी की 2017 से ज्यादा विधानसभा सीट आएगी। मदन कौशिक ने 2022 में भाजपा की जीत का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं। वहीं आपको बता दें कि मदन कौशिक 22 से मार्च 24 मार्च तक 3 दिनों के कुमाऊँ भर्मण पर रहेंगे। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चंपावत,बागेश्वर, पिथौरागढ़ का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें