Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: BJP प्रभारी का कांग्रेस पर निशाना, पाकिस्तान प्रेमी हैं सिद्धू

BJP in-charge targets Congress

देहरादून: उत्तराखंड के साथ पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को खुद कांग्रेस की उपज बताया है। दुष्यंत गौतम का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने साफ कहा था कि सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर है। लेकिन कांग्रेस संगठन इस बात को नहीं समझ रहा है।

अब जब सिद्धू के मन की इच्छा पूरी नहीं हुई तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि बीजेपी हमेशा से हिंदू और देश हित की बात करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा से ही मुस्लिम प्रेम को दर्शाने का काम किया। उनका यही प्रेम अब उनको डुबो रहा है।

पंजाब में जो कुछ हो रहा है। उसका सीधे नुकसान कांग्रेस का हो रहा है। कांग्रेस में सिद्धू के बाद एक और बड़े नेता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस तरह से कांग्रेस के झगड़े ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को उन पर हमला करने का मौका मिल गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें