UttarakhandBig News

यूपी के CM Yogi Adiyanath के छोटे भाई का हुआ सेना में प्रमोशन, इस पद पर हुए तैनात

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adiyanath के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट का भारतीय सेना में प्रमोशन हो गया है। शैलेंद्र बिष्ट को सूबेदार मेजर बन गए हैं। इस खबर के बाद से उनके परिवार में खुशी की लहर है।

CM Yogi Adiyanath के भाई का हुआ सेना में प्रमोशन

Shailendra Bisht गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात है। सूबेदार मेजर का पद रेजिमेंट की गैर-कमीशन अधिकारियों का सबसे ऊंचा पद होता है। वर्तमान में Shailendra bisht गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह चीन सीमा से लगने वाले माणा बॉर्डर में तैनात थे।

साधारण जीवन बिता रहा सीएम योगी का परिवार

सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार पौड़ी जनपद में बहुत ही साधारण तरह से अपना जीवन बिता रहा है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे और उनकी माता गृहणी है। सीएम योगी की एक बहन शशि पयाल माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास चाय की दुकान चला कर अपना परिवार का पालन पोषण कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें