Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

CM का बड़ा ऐलान, माफिया की जब्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के घर

CM YOGI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने ऐलान किया कि सरकार ने माफियाओं की जो जमीनें जब्त की है, वहां गरीबों और दलितों के लिए मकान बनाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन देने का भी ऐलान किया है.

सीएम योगी ने ऐलान किया कि माफियाओं की जब्त की गई जमीन पर गरीबों और दलितों के लिए मकान बनाए जाएंगे. एक हजार योग्य युवाओं को टैबलेट या लैपटॉप देगी सरकार. इसके लिए 3 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है. साथ ही 3 हजार करोड़ के फंड से 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन देने की योजना भी लाई जा रही है. तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए युवाओं को भत्ता देने की योजना भी लाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से कर्मचारियों को 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ डीए भी मिलेगा. साथ ही वकीलों को पहले सामाजिक सुरक्षा के तहत 1.5 लाख रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. सीएम योगी ने बताया कि सरकार निराश्रित हुई महिलाओं के लिए भी योजना लाने जा रही है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें