Trendinghighlight

परिवार में पसरा मातम, जिस घर में आनी थी बारात वहीं पहुंची छह बहनों की लाश, वीडियो आया सामने

उत्तरप्रदेश के आगरा में एक परिवार में जश्न की जगह मातम पसर गया। जिस घर में बैंड बाजों के साथ बारात आनी थी वहीं पर छह बहनों की अर्थी पहुंची। आगरा में मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाते वक्त छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। करीब 30 मिनट तक चले इस सर्च ऑपरेशन में चार लड़कियों को मृत निकाला गया। तो वहीं दो लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मरने वाली छह लड़किया रिश्ते में बहने थी। तीन सगी बहनें एक चचेरी और मौसेरी बहन और एक रिश्तेदारी में थी। जिस लड़की को अस्पताल लेजाया गया था उनमें से एक की शादी पांच जून की थी। ऐसे में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आगरा डीएम ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

जिस घर में आनी थी बारात वहीं पहुंची छह बहनों की लाश

दरअसल ये पूरी घटना आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथु मौजा स्वामी की है। खबरों की मानें तो सुबह करीब 10:15 पर सभी छह लड़कियां यमुना नदी में नहाने के लिए गई। ऐसे में लड़कियां गहरे पानी में उतरीं। जिसके चलते वो डूबने लगी। लड़कियों की चीख-पुकार सुन नदी किनारे बैठी लड़कियों की चाची ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गोताखोरों को बुलाया गया। लेकिन तब तक लड़कियां डूब गई थीं। काफी मशक्तत के बाद चार लड़कियों को निकाला गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी तरह दो लड़कियों को बचाया गया और अस्पताल एडमिट करवाया गया। जहां उन्होंने भी दोपहर तक दम तोड़ दिया। ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक युवती की थी शादी

जानकारी की माने तो इनमें से एक युवती की पांच जून को शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरो से थी। हालांकि युवती की मौत की खबर सुन जश्न का माहौल मातम में बदल गया।

हादसे के पहले का वीडियो भी आया सामने

तो वहीं इस हादसे से पहले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सभी लड़कियां पानी में मौज-मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि नदी में युवतियां रील बना रही थी। लापरवाही के चलते उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

मृतक लड़कियों की पहचान

मृतक लड़कियों की पहचान मुस्कान (18), शिवानी (17), नैंसी (14), दिव्या (13), संध्या (12) और सोनम (12) के रूप में हुई है। ये आपस में सगी बहने, चचेरी बहने और मौसेरी बहने थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button