Pauri Garhwal NewsHighlight

‘हाथ जोड़ती हूं, मत आइए कोटद्वार…’, Mohammad Deepak मामले में ऋतु खंडूरी का बयान

Kotdwar Mohammad Deepak Case Ritu Khanduri Reaction: उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा नाम की कपड़े की दुकान को लेकर लगातार हो रहे हंगामे की बीच अब स्थानीय भाजपा विधायक और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जो राज्य भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग रीतू खंडूडी की प्रतिक्रिया को लेकर अलग अलग रिऐक्शन दे रहे हैं।

कोटद्वार में बाबा क्लॉथस नाम की दुकान को लेकर हंगामा

दरअसल ये पूरा मामला कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान के बाबा नाम शब्द के इस्तेमाल को लेकर है। यहां बाबा क्लॉथस नाम की दुकान का नाम बदलने को लेकर जब बजरंग दल ने बाबा क्लॉथस के मुस्लिम बुजुर्ग मालिक पर दबाव बनाया तो दीपक नाम का एक शख्स इस मसले में कूद पड़ा।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड के Mohammad Deepak Kumar को झारखंड के मंत्री का तोहफा!, इनाम की घोषणा

Mohammad Deepak ने दिया साथ

दीपक ने बाबा क्लॉथस का साथ दिया। नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया। जिसके बाद से ही ये सारा बवाल शुरु हुआ। देखते ही देखते मोहम्मद दीपक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद बजरंग दल के लोगों ने दीपक के जिम के बाहर जाकर खूब हंगामा किया।

कोटद्वार में पत्रकार और मीडिया चैनल्स को नहीं दिया घुसने

जब ये खबर फैली तो देशभर के पत्रकार और मीडिया चैनल्स कोटद्वार की तरफ दौड़े। लेकिन पुलिस ने मीडिया को शहर में घुसने ही नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर भी कई सवाल उठने लगे। लोग पूछने लगे की आखिर कोटद्वार में ऐसा क्या है जो साशन प्रशासन नहीं चाहता की जनता को पता चले?

ये भी पढ़ें:- कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द पर विवाद: अब स्वामी दर्शन भारती ने किया भड़काऊ पोस्ट

हंगामें के बीच ऋतु खंडूड़ी की प्रतिक्रिया आई सामने

इसी हंगामें के बीच स्थानीय भाजपा विधायक और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ऋतु खंडूड़ी, जो आमतौर पर किसी भी विवाद पर बोलने से बचती हैं, उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर अपना रिऐक्शन दिया। ऋतु खंडूरी ने जो बोला वो पूरे राज्य में चर्चा का विष्य बन गया।

‘सामाजिक मुद्दे को पॉलिटिकल बनाया जा रहा’- ऋतु खंडूड़ी

उन्होंने कहा कि एक सामाजिक मुद्दे को पॉलिटिकल बना दिया गया। हर तरह के लोग इसमें कूद पड़े हैं। पूरे देश में गलत इंप्रेशन जा रहा है कि कोटद्वार में रहना मुश्किल है। उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा कि हमारा शहर सौहार्द से भरा है।ऋतु खंडूडी ने आगे कहा कि पता नहीं कौन कौन लोग कोटद्वार पहुंच रहे हैं? हमनें नहीं पता की क्या करने पहुंच रहे हैं? मसला सुलझाने आ रहे हैं या उलझाने…समझ नहीं आ रहा।

हाथ जोड़कर कहा, “हम आपसे निवेदन करते हैं… कोटद्वार आना बंद कीजिए।”

जिसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, “हम आपसे निवेदन करते हैं… कोटद्वार आना बंद कीजिए।” फिलहाल कोटद्वार में हलात बेहतर होने की ओर अग्रसर है। इसी बीच ऋतु खंडूरी का ये बयान भी सोशल मीडिया पर तैर रहा है। लोग इसे लेकर अलग अलग रिऐक्शन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें